छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ का ईनाम, सरेंडर करने वाले नक्सली होंगे मालामाल, साथ ही तीन साल तक रहना और खाना भी सरकार फ्री देगी : Naxal-free Villages in Chhattisgarh

Uday Diwakar
3 Min Read

Naxal-free Villages in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तेजी से आगे बढ़ रही है एक तरफ बड़े-बड़े इनामी नक्सली मारे जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं नक्सलियों के सरेंडर से नक्सल संगठन को बहुत नुकसान पहुंच रहा है छत्तीसगढ़ सरकार के दमदार एंटी नक्सल नीति से प्रभावित होकर पिछले 14 महीनों में एक हजार से ज्यादा नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है।

image 327

Naxal-free Villages in Chhattisgarh सरेंडर नक्सलियों को मिलेंगे दोगुने पैसे

इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल पुनर्वास नीति का विस्तार किया है और पूरे देश में अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ सरेंडर नीति को लागू किया है, जिसके तहत सरकार ने ऐलान किया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तीन साल तक हर महीने 10 हजार रुपये दिए जाएंगे, यानि की 36 महीनों में कुल 3 लाख 60 हजार रुपये एक नक्सली को मिलेगा इसके साथ ही तीन साल तक रहना और खाना भी सरकार फ्री देगी।

इतना ही नहीं सरेंडर करने पर इनाम की राशि भी नक्सलियों को ही दी जाएगी और सबसे खास बात यह है कि अगर एक साथ कई नक्सली समूह में सरेंडर करेंगे, तो इनाम की राशि दोगुनी करके दी जाएगी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 328

हथियार के भी मिलेंगे पैसे

सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकर जमीन देगी और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के जरिए नक्सलियों को रोजगार के लायक बनाया जाएगा इन सब के बीच अगर कोई नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करता है तो उसे हथियार के पैसे भी मिलेंगे।

image 329

Naxal-free Villages in Chhattisgarh नक्सलमुक्त गांव को मिलेगा 1 करोड़ का ईनाम

वहीं नक्सलमुक्त होने वाली पंचायतों को सरकार 1 करोड़ देगी इस राशि का उपयोग उन पंचायतों में आने वाले गांवों के विकास के लिए किया जाएगा , डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना रही है और कई लेयर की स्ट्रैटिजी बनाकर लाल आतंक को हर तरफ से घेर रही है नक्सलियों के सफाये के लिए सरकार अब आत्मसमर्पित नक्सलियों की भी मदद ले रही है इसलिए सरेंडर पॉलिसी को और मजबूत किया जा रहा है।

Also Read- IPL 2025 का पहला मैच आज, कोलकाता और बेंगलुरु के बीच होगी भिड़ंत, मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा

Share This Article
Leave a Comment