Minor Raped after Murdering her Body in Kawardha:कवर्धा : कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक नाबालिग के साथ दर्दनाक घटना घटित हुई है। लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर में अकेली थी, तभी एक युवक ने वहां घुसकर उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे मार डाला।

Minor Raped after Murdering her Body in Kawardha
लड़की की लाश आधी नंगी हालत में मकान के पास कोठे में मिली, और उसके गले में एक सब्बल भी लगा था। यह खबर सुनकर परिवार वाले और गांव वाले बहुत दुखी और डर गए।
परिवार और पुलिस को शक था कि लड़की के साथ अपमानजनक व्यवहार के बाद उसकी हत्या की गई है। जांच में पता चला कि आरोपी ने हत्या के बाद भी लड़की के शव के साथ गलत काम किया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह भी खुद गांव पहुंचे और जांच का नेतृत्व किया। जांच में संदेह के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गांव के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Also Read- शंकरगढ़ में कांग्रेस का बिजली दरों के बढ़ावे के खिलाफ प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा








