मंत्री टंकराम वर्मा ने कारों का काफिला छोड़ साइकिल रैली से दिया फिटनेस का संदेश: Minister Tankaram Verma

Uday Diwakar
2 Min Read

Minister Tankaram Verma: रायपुर : विश्व साइकिल दिवस (3 जून) के उपलक्ष्य में रायपुर में फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने अपनी सरकारी गाड़ियों का साथ छोड़ते हुए खुद साइकिल चलाकर सहभागिता निभाई। मंत्री वर्मा ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।

image 26

Minister Tankaram Verma

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी नागरिकों को फिट रहने के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। मंत्री वर्मा ने रैली में उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे रोजमर्रा के जीवन में साइकिल का अधिक उपयोग करें, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 27

यह साइकिल रैली रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस आयोजन के माध्यम से मंत्री वर्मा ने फिट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने और समाज में स्वस्थ्य जीवन के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग एक आसान और प्रभावशाली व्यायाम है, जो हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है। इस आयोजन को रायपुर के लोगों ने भी खूब सराहा और उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के जरिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे शहर में फैलाया गया।

यह भी पढ़ें: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में “मोर गांव मोर पानी” और “कैच द रेन” अभियान की अनूठी पहल

Share This Article
Leave a Comment