Minister Laxmi Rajwade visited shops told customers about the benefits of GST reduction in Surajpur: सूरजपुर :सूरजपुर में आज जीएसटी में कमी से मिलने वाले लाभ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शहर की विभिन्न दुकानों में पहुँचकर ग्राहकों से संवाद साधा और उन्हें बताया कि हाल ही में जीएसटी दरों में की गई कटौती से आम लोगों को प्रत्यक्ष आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद जनता को सस्ती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनके घरेलू खर्चों में कमी आ सके।
Minister Laxmi Rajwade visited shops told customers about the benefits of GST reduction in Surajpur
ग्राहकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे आमजन के लिए राहतकारी कदम बताया। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुकानों में स्टीकर भी लगाए गए, जिनमें जीएसटी कमी से होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई है। आमजन तक सीधी जानकारी पहुँचाने का यह प्रयास लोगों को योजनाओं के प्रति अधिक जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। माननीय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े सहित कई गणमान्यजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर जनता को संबोधित किया। सभी ने इसे केंद्र सरकार की आमजन हितैषी नीति बताते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लिए लाभकारी माना।
कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जनता को योजनाओं और सरकारी फैसलों की जानकारी सीधे उनसे साझा करना उनका दायित्व है। लोगों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता ही इस तरह के कदमों को सफल बना सकती है।
यह भी पढ़ें- दंतेवाड़ा में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता: 71 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 30 पर था 64 लाख का इनाम