अंबिकापुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली विभागीय समीक्षा बैठक : Minister Laxmi Rajwade held departmental review meeting in Ambikapur

Uday Diwakar
2 Min Read
  • अंबिकापुर प्रवास पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय समीक्षा बैठक ली
  • बाल संप्रेषण गृह, वृद्धाश्रम और नारी निकेतन का निरीक्षण
  • कमियों को सुधारने और सेवाओं को बेहतर बनाने का आश्वासन

Minister Laxmi Rajwade held departmental review meeting in Ambikapur: सरगुजा :  आज महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अंबिकापुर प्रवास पर रहीं। उन्होंने स्थानीय विश्राम भवन में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर लुंद्रा विधायक प्रबोध मिंज, महापौर मंजूषा भगत सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

image 179

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Minister Laxmi Rajwade held departmental review meeting in Ambikapur

बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बाल संप्रेषण गृह वृद्ध आश्रम नारी निकेतन समेत महिला बाल विकास विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रमों में निरीक्षण किया निरीक्षण उपरांत उन्होंने मीडिया को जानकारी दी की थोड़ी बहुत कमियां ज़रूर पाई गई हैं जिन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

image 181

बैठक के बाद मंत्री राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रमों का जायजा लिया। इसमें बाल संप्रेषण गृह, वृद्धाश्रम और नारी निकेतन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों में निवासरत लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग को सजग रहना चाहिए।

image 182
image 180

निरीक्षण उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा –
“निरीक्षण में थोड़ी-बहुत कमियां ज़रूर पाई गई हैं, लेकिन इन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। सभी अधिकारी-कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं और सेवाओं की गुणवत्ता पर कोई असर न पड़े।”

यह भी पढ़ें:- 30-40 की उम्र में घुटनों का दर्द क्यों बढ़ रहा है? जानिए एक नई स्टडी की सच्चाई

Share This Article
Leave a Comment