Mid-day Meals Every Day in Govt Schools: बेंगलुरु: मध्यान भोजन के रूप में सरकारी स्कूलों में विभिन्न प्रकार के भोजन दिए जा रहे हैं लेकिन बेंगलुरु कर्नाटक में सबसे अच्छी बात यह है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार आगामी वर्ष में 1500 करोड रुपए का निवेश जारी रखेगी और स्कूल में स्कूल प्रशासन द्वारा सप्ताह में 6 दिन मध्यान भोजन में अंडे दिए जाने को लेकर चर्चा रखी गई।
और विधानसभा में बजट पेश हुआ तो उन्होंने कहा कि 53 लाख स्कूली बच्चे कुपोषण का शिकार है और कुपोषण को कम करने के लिए सप्ताह में दो दिन एंड केले दिए जा रहे थे जिससे कि अब इसको बढ़कर के सप्ताह में 6 दिन कर दिया गया है और यह कार्यक्रम 2025 26 में जारी रहेगा इस प्रकार से कार्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री साहब के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।
Mid-day Meals Every Day in Govt Schools भोजन में अंडे और केले और गर्म दूध
गर्म दूध में मिलाकर रागी स्वास्थ्य पाउडर अब तक स्कूली बच्चों को सप्ताह में तीन दिन वितरित किया जाता था, जिसे सप्ताह में पांच दिन दिया जाएगा और इसकी कुल लागत 100 करोड़ रुपये होगी।सिद्धरमैया ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत राज्य के 16,347 स्कूलों में रसोई के नये बर्तन उपलब्ध कराने और रसोई को आधुनिक बनाने के लिए 46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इस परियोजना लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष राशि श्री सत्य साईं अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा वहन की जाएगी।
Also Read- केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में मिलेगा दाखिला