सुनसान रास्ते पर शादीशुदा महिला से गैंगरेप, बारी-बारी से गैंगरेप, चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में : Married Woman Gangraped

Uday Diwakar
2 Min Read

Married Woman Gangraped : गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। एक विवाहित महिला के साथ सुनसान रास्ते पर चार युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना में एक किशोर भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

image 458

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Married Woman Gangraped आरोपियों ने महिला को जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया

35 वर्षीय महिला किसी जरूरी काम से बाहर गई थी और शाम को पैदल अपने घर लौट रही थी। रास्ते में जब वह एक सुनसान इलाके से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने महिला को अकेला देखकर पकड़ लिया। आरोपियों ने महिला को जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार के साथ वह थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई शुरू की और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

image 459

शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और उसे हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया है।

Read Also- हिंडाल्को के आदित्य चिकित्सालय में सरकारी दवा वितरण पर बवाल, स्थानीयों ने जताई नाराजगी

Share This Article
Leave a Comment