प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वाँ संस्करण: राजधानी में विशेष आयोजन,अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी उपस्थित : Mann Ki Baat Programme

Uday Diwakar
1 Min Read

Mann Ki Baat Programme: अम्बिकापुर :आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें संस्करण को अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी व अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ सुना। इस अवसर पर मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, आयोगों के अध्यक्षगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

image 685

Mann Ki Baat Programme

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने ‘मन की बात’ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और देश के सर्वांगीण विकास की कामना की।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 683
image 684

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘मन की बात’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार न सिर्फ देश के विकास में सहायक हैं, बल्कि युवाओं और समाज के हर वर्ग को प्रेरित भी करते हैं।

यह भी पढ़ें-सरगुजा में जमीन के लेनदेन के बहाने प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, 6 करोड़ की फिरौती मांगी; पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया

Share This Article
Leave a Comment