Man Riding a Bicycle Died Hit Car BJP Leader: बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे पर भाजपा नेता स्वाधीन जैन की कार ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग की तुरंत मौत हो गई। इस हादसे में भाजपा नेता स्वाधीन जैन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Man Riding a Bicycle Died Hit Car BJP Leader
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे हुई। स्वाधीन जैन छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री भी हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नेता को अस्पताल ले गई। बुजुर्ग की पहचान अभी की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कार जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Also Read- पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने घर में खुद को बंद कर सिलेंडर का गैस खोल और पेट्रोल से आत्महत्या का प्रयास किया








