Mahtari Vandan Yojana Applications will Start Again from August 15: रायपुर : छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से अभी तक वंचित रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। इस योजना के लिए आवेदन 15 अगस्त 2025 से दोबारा शुरू होंगे। इस बार इसकी शुरुआत बस्तर जिले से की जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Mahtari Vandan Yojana Applications will Start Again from August 15
आवेदन भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त होगी। इसके बाद 1 से 15 सितंबर तक आवेदनों की जांच (सत्यापन) सेक्टर और जिला स्तर पर की जाएगी। 16 से 25 सितंबर के बीच जांच पूरी होने के बाद आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।
यह योजना खास तौर पर बस्तर संभाग के उन गांवों की महिलाओं के लिए है, जो नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े हैं और पहले इस योजना से छूट गई थीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक आवेदन ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप से किए जा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। आवेदिका की आयु 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
अब तक इस योजना के जरिए प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक मदद मिल चुकी है, जिससे उनके जीवन में सुधार आया है। अगर कोई महिला योजना का लाभ नहीं लेना चाहती, तो वह पोर्टल पर जाकर लाभ छोड़ भी सकती है।
यह भी पढ़ें:- नेशनल हाईवे 130 पर पिकअप और मिनी ट्रक में भिड़ंत, चालक घायल








