सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के महोरा एनीकट में नहाने के दौरान दो 15 वर्षीय किशोर डूबे, पुलिस और डीडीआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन : Mahora Anicut in Surajpur

Uday Diwakar
2 Min Read

Mahora Anicut in Surajpur: सूरजपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के महोरा एनीकट में बुधवार को एक दर्दनाक घटना घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो किशोर (उम्र लगभग 15 वर्ष) अपने मित्रों के साथ एनीकट में स्नान करने पहुंचे थे। नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

image 424

Mahora Anicut in Surajpur टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया

घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक तीन घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों किशोरों का कोई पता नहीं चल सका था। बचाव दल द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस हादसे से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों किशोरों के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और बताया है कि बचाव कार्य पूरी गंभीरता से जारी है।

गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में एनीकट, जलाशय और नदियों में स्नान के दौरान इस प्रकार की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्थानों पर अकेले न भेजें और सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव: एक साथ तीन माह का चावल वितरण, 81 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

Share This Article
Leave a Comment