राजपुर में धूमधाम से निकली महाराजा अग्रसेन जयंती शोभायात्रा, आतिशबाजी और बैंड-बाजों के साथ छलकी आस्था : Maharaja Agrasen Jayanti procession in Rajpur

Uday Diwakar
2 Min Read

Maharaja Agrasen Jayanti procession in Rajpur: बलरामपुर: राजपुर (बलरामपुर) में सोमवार को महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सदस्यों ने स्थानीय अग्रसेन भवन चौक में स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक वातावरण में हुई, जिसमें समाज के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए।

image 322

Maharaja Agrasen Jayanti procession in Rajpur

मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा अग्रसेन चौक से नवकी पेट्रोल पंप तक निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, और रंग-बिरंगी आतिशबाजी का आकर्षक प्रदर्शन रहा। रैली में समाज के लोग पारंपरिक परिधान पहनकर उत्साह पूर्वक शामिल हुए तथा नगर में एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

अग्रवाल समाज के प्रमुख नरेश अग्रवाल (लीलू) ने बताया कि महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज के संस्थापक और अग्रवाल समाज के पितामह के रूप में देशभर में पूजे जाते हैं। प्रतिवर्ष अश्विन शुक्ल प्रतिपदा के दिन उनकी जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार यह आयोजन नवरात्र के पहले दिन के साथ संयोग होने से धार्मिक वातावरण और भी उल्लासपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मिट्ठू अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सीटू अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित समाज की अनेक महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने सहभागिता की और नगर के लोगों को भाईचारे, एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:- निकाला जन्मदिन का जश्न, बीच सड़क तलवार से केक कटाने का वीडियो हुआ वायरल, 15 आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment