महाकुंभ ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, रचा नया इतिहास : Maha Kumbh Broke all the Records of the World

Uday Diwakar
2 Min Read

प्रयागराज  : Maha Kumbh Broke all the Records of the World : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ अब अपने समापन की ओर बढ़ चुका है, जिसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। इस भव्य मेले देश -विदेश से लाखों करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। इस पर्व में दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और योगी शामिल हुए। वहीं इस भव्य महाकुंभ में नेता मंत्री से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड के कई जानी-मानी हस्तियां भी इस महाकुंभ में पहुंची। वहीं अब अभी भी श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है।

प्रयागराज महाकुंभ साल 2025 में एक नया इतिहास रच दिया है। संगम में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या 50 करोड़ के पार पहुंच गई है, जो एक नए रिकॉर्ड की स्थापना करता है। यह न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक क्षण है। मानव इतिहास में अब तक किसी भी आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के प्रमाण नहीं हैं।

mahakumbh 6 1024x683 3

Maha Kumbh Broke all the Records of the World :

बता दें कि, यह आंकड़ा समापन से 12 दिन पहले ही हासिल किया गया है, जो इस महाकुंभ की विशालता और लोगों की भारी भागीदारी को दर्शाता है। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक है, बल्कि यह एक बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव का प्रमाण भी है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

महाकुंभ में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के पहुंचने का सिलसिल थम नहीं रहा है। खासकर प्रमुख स्नान पर्वों के बाद भी लाखों लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। संगम जाने वाले रास्तों पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची है, जबकि पांटून पुल और दूसरी सड़कें श्रद्धालुओं से भरे पड़े हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि, अंत तक यह संख्या 60 करोड़ तक पहुंच सकता है।

Read Also- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है प्रयागराज महाकुंभ, बनेंगे एक के बाद एक विश्व कीर्तिमान

Share This Article
Leave a Comment