लुंड्रा: आदेश पर अमल नहीं, पुराने BEO का कब्जा बरकरार, नए अधिकारी जिम्मेदारी से वंचित : Lundra Order not implemented old BEO retains control new officer deprived of responsibility

Uday Diwakar
2 Min Read

Lundra Order not implemented old BEO retains control new officer deprived of responsibility: सरगुजा: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के 10 जुलाई 2025 के स्थानांतरण आदेश की लुंड्रा विकासखंड में खुलेआम अवहेलना हो रही है। जारी आदेश में मनीष कुमार को लुंड्रा विकासखंड का प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नियुक्त किया गया था, जबकि पुराने प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज वर्मा को डाइट अंबिकापुर में सहायक प्राध्यापक के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई थी।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Lundra Order not implemented old BEO retains control new officer deprived of responsibility

हालांकि, आदेश जारी हुए दो माह बीत जाने के बावजूद मनोज वर्मा अपनी पुरानी जिम्मेदारी संभाले हुए हैं और मनीष कुमार को पूर्ण कार्यभार नहीं मिला है। इस स्थिति में ‘डबल चार्ज’ की समस्या खड़ी हो गई है, जो विकासखंड में शिक्षा कार्यों को प्रभावित कर रही है।

सूत्रों के अनुसार मनोज वर्मा पर कथित राजनीतिक संरक्षण का आरोप है, जिसके कारण आदेश की अवहेलना हो रही है। वहीं, नए अधिकारी मनीष कुमार बार-बार जिम्मेदारी संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें प्रशासनिक स्तर पर सहयोग नहीं मिल रहा।

पूरे मामले में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है, क्योंकि शिक्षा विभाग में आदेशों की अवहेलना से व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विकासखंड के कई विद्यालयों में निरीक्षण और शिक्षकों से संबंधित अन्य प्रशासनिक निर्णय भी प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोग और शिक्षकों का कहना है कि ऐसा असंवेदनशील रवैया शिक्षा के स्तर को कमजोर करेगा, जिसके लिए विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

यह मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है और शासन के आदेशों के पालन के लिए सख्त निर्देश देने की जरूरत को दरसाता है।

यह भी पढ़ें-विश्व ओज़ोन दिवस 2025 पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Share This Article
Leave a Comment