अंबिकापुर जनपद के भिट्ठीकला में गंभीर लापरवाही, पंचायत सचिव की लापरवाही से जीवित महिला बनी ‘मृत’, पुश्तैनी जमीन हड़पने की साजिश रची : Living Woman Became Dead

Uday Diwakar
1 Min Read

Living Woman Became Dead :सरगुजा अंबिकापुर : अंबिकापुर जनपद के भिट्ठीकला गांव में पंचायत की गंभीर लापरवाही और भू-माफियाओं की सक्रियता का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित इस गांव में शंकर बाई नामक जीवित महिला को कागजों में मृत दिखाकर उसकी पुश्तैनी जमीन हड़पने की साजिश रची गई। आरोप है कि पंचायत सचिव दयाराम पैकरा ने 2016 में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर उसे आधिकारिक रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया।

image 20
image 21

Living Woman Became Dead कागजातों में हेरफेर

शंकर बाई का आरोप है कि भू-माफिया और कुछ परिवार के सदस्यों ने मिलकर कागजातों में हेरफेर किया, ताकि उनकी बहुमूल्य जमीन को बेचने की साजिश रची जा सके। जब महिला को इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई, तो उसने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और न्यायालय में मामला प्रस्तुत किया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह भी पढ़ें:- ट्रांसपोर्टर से मारपीट केस , अंबिकापुर में ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment