ट्रेंडिंग स्टोरीज

कोरवा जनजाति की लोगों की जमीन पर जबरजस्ती पटवारी आर० आई० द्वारा नापजोक कर कोरवा लोगों को बेदखल करन के संबंध में : Land of Korwa Tribe

Land of Korwa Tribe

Land of Korwa Tribe: अंबिकापुर:  ग्राम घंघरी आस डांड, तह० अम्बिकापुर के कोरवा जनजाति के लोग हैं हम पीढ़ियों से जमीन पर खेती करके जीवन यापन करते आ रहें हैं। परन्तु अत्यंत खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हाल ही में कुछ बाहरी प्रभावशाली लोगों द्वारा हमारी जमीन पर जबरजस्ती कब्जा की जा रही थी जिसे हमलोगों द्वारा प्रयास करके उन्हें हटा दिया गया।

image 133
image 134

Land of Korwa Tribe

लेकिन वह प्रभावशाली लोग तरह-तरह हत्गंडा अपना परेशान कर रहें हैं। हमारी खेती योग्य भूमि पर शासकीय स्टेडियम का निर्माण करने के लिए हमलोगों को बेदखल करने की कोशिश कर रहें हैं। जबकि वहां पर बाहरी लोगों द्वारा भी शासकीय जमीन कब्जा करके खेती किया जा रहा है। हम सरगुजा के मूल निवासी हैं। हमारा जल जंगल जमीन पर हक है लेकिन दुख की बाद है आज तक हमें पट्टा वितरण नहीं किया गया है।

image 135
image 136
image 141

यहा तक की हमें जाति प्रमाण पत्र तक नहीं दिया गया है। हमारी पुस्तैनी जमीन की रक्षा की जाये और हमें जाति प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाये। हमें उम्मीद है कि हमारी समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अतिशीघ्र कार्यवाही करेंगे एवं हमलोगों के कैम्प लगाकर जाति प्रमाण पत्र की समस्या को हल करेंगे।

image 138
image 140


अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि उपरोक्त स्थिति को देखते हुए हमारी समस्या को अतिशीघ्र हल किया जाये जिससे हमारी जीवन यापन सुचारु रूप से चल सके।

यह भी पढ़ें- चिनाब नदी पर बना विश्व का सबसे ऊंचा पुल राष्ट्र को समर्पित, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Advertisement

ताजा खबरें