सुकमा में नक्सली हमला IED ब्लास्ट में कोंटा एएसपी शहीद, थाना प्रभारी गंभीर घायल : Konta ASP Martyred in IED Blast

Konta ASP Martyred in IED Blast

Konta ASP Martyred in IED Blast: सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने फिर से एक बड़ा हमला किया है। सोमवार को कोंटा क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED विस्फोट किया। इस हमले में कोंटा के एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए, जबकि थाना प्रभारी सोनल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

image 220

Konta ASP Martyred in IED Blast

पुलिस के एक काफिले को इलाके में गश्त के दौरान अचानक फंडीगुड़ा के पास पहले से लगाए गए IED में जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के सुरक्षाकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

शहीद और घायल

इस हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने मौके पर ही अपनी जान गंवा दी। थाना प्रभारी सोनल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस और सीआरपीएफ की टीमें घटनास्थल के आसपास तैनात कर दी गई हैं। नक्सलियों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

image 219

मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एएसपी की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और घायल पुलिसकर्मियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासन ने शहीद के परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। यह हमला फिर से साबित करता है कि नक्सलियों की चुनौती अभी भी बनी हुई है। सुरक्षाबल पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन नक्सली गतिविधियां लगातार खतरा बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल जेल में फिल्मी अंदाज में कैदी की फरारी, 22 फीट दीवार फांदकर चकमा दिया सुरक्षा को

Advertisement

ताजा खबरें