ट्रेंडिंग स्टोरीज

जेईई एडवांस्ड 2025 एडमिट कार्ड जारी: 11 मई से 18 मई तक डाउनलोड करें, 18 मई को है एग्जाम, डिटेल्स जांचना न भूलें : JEE Advanced 2025 Admit Card Released

JEE Advanced 2025 Admit Card Released

JEE Advanced 2025 Admit Card Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर 11 मई 2025 को जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार 18 मई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

image 19

JEE Advanced 2025 Admit Card Released परीक्षा की मुख्य जानकारी

एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 11 मई 2025 (सुबह 10 बजे से) , एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि: 18 मई 2025 (दोपहर 2:30 बजे तक), परीक्षा तिथि: 18 मई 2025 , परीक्षा शिफ्ट्स: पेपर 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक , पेपर 2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक , दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “जेईई एडवांस्ड हॉल टिकट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन डिटेल्स (पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
  4. सबमिट करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड पर चेक करें ये डिटेल्स

नाम ,रोल नंबर , जेईई (मेन) आवेदन संख्या , फोटो , सिग्नेचर , जन्म तिथि
अगर इनमें कोई गलती हो तो तुरंत संबंधित जोनल समन्वयक से संपर्क करें।

जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र में वैध एडमिट कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

नोट: परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपर में उपस्थित रहना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा मान्य नहीं मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें- रायगढ़ पशु चिकित्सा विभाग में 2012 की चतुर्थ श्रेणी भर्ती रद्द, 44 कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त

Advertisement

ताजा खबरें