जशपुर: मृतक जमीन मालिक के नाम फर्जी पॉवर ऑफ अटर्नी बनाकर जमीन बेचने की साजिश, दो भू माफिया गिरफ्तार : Jashpur Two land mafia arrested

Uday Diwakar
2 Min Read

Jashpur Two land mafia arrested: जशपुर:  जिले में कुछ भू माफिया, जिनका मकसद मृतक व्यक्ति की जमीन को जालसाजी से बेचना था, पुलिस ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

image 396

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Jashpur Two land mafia arrested

पुलिस के मुताबिक, महेश राम ने शिकायत की थी कि उनके पिता सोमरा राम की साल 2014 में मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कुछ लोग नकली दस्तावेज बनाकर मृतक के नाम पर कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय में पॉवर ऑफ अटर्नी बनवा रहे थे। इससे वे जमीन बेचने की तैयारी में थे।

जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी आनंद खलखो, जितेंद्र कुमार शर्मा, रामलाल और अघनु राम ने मिलकर एक नकली आधार कार्ड बनाया था। उस पर नाम तो सोमरा राम का था, लेकिन फोटो अघनु राम का था। फिर अघनु राम खुद को सोमरा राम बताकर ऑफिस जाकर यह फर्जी हस्ताक्षर करा लाया।

पुलिस ने जितेंद्र कुमार शर्मा और अघनु राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि आनंद खलखो और रामलाल की तलाश जारी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मृतक की जमीन को गलत तरीके से हथियाने की यह योजना का पर्दाफाश कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस थाने कुनकुरी की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की कोशिश में लगी है।

यह भी पढ़ें- अम्बिकापुर में “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान से महिलाओं का स्वास्थ्य और स्वावलंबन मजबूत

Share This Article
Leave a Comment