Jashpur Police take major action: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर रोहित यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। SAFEMA कोर्ट, मुंबई के आदेश पर रोहित यादव की लगभग 50 लाख 64 हजार 653 रुपए मूल्य की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया है।
फ्रीज की गई संपत्ति में रोहित यादव का मकान, चार मोटरसाइकिलें, एक स्कूटी और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार शामिल हैं।जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों को एक सख्त संदेश है कि उन्हें तस्करी छोड़नी होगी, अन्यथा उनकी अवैध संपत्ति पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। रोहित यादव के खिलाफ एक से अधिक मामले पहले भी दर्ज हैं और वह कई बार गिरफ्तार हो चुका है।
इसके बावजूद उसने गांजा तस्करी को स्थायी व्यवसाय बना लिया था।पुलिस ने एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल के निर्देशन में रोहित यादव की संपत्ति, बैंक खाते और आय के स्रोतों की गहराई से जांच की। जांच में करीब 50 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ, जो कि उसकी खेती-किसानी आय से बहुत अधिक थी। इस रिपोर्ट को SAFEMA कोर्ट को भेजा गया, जिसने आरोपी को अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया, लेकिन वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ। कोर्ट ने उसके मकान, वाहन और अन्य संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश दिया।
Jashpur Police take major action
रोहित यादव पर 2013, 2017, 2021 और 2023 में भी गांजा तस्करी के आरोप लगे हैं, जिसमें कुल 139 किलो गांजा जब्त हुआ। जशपुर पुलिस “ऑपरेशन आघात” के तहत अन्य नशा तस्करों पर भी नजर रखे हुए है और ऐसी कार्रवाईयों को जारी रखेगी ताकि जिले से नशा कारोबार समाप्त किया जा सके।
यह कार्रवाई नशा तस्करों की अवैध आर्थिक गतिविधियों को मिटाने और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल तस्करों को संदेश जाता है बल्कि अन्य अपराधियों के लिए भी वार्निंग सुनाई जाती है कि राज्य सरकार और पुलिस नशे के मामलों में कोई समझौता नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें- सरगुजा में शराबी बेटे ने मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या, पिता घायल