सीतापुर पुलिस का एक्शन: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व विधायक रामकुमार पर विवादित पोस्ट के बाद इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो हिरासत में : Influencer Akanksha Toppo in custody after controversial post on Minister Lakshmi Rajwade and MLA Ramkumar

Uday Diwakar
3 Min Read

Influencer Akanksha Toppo in custody after controversial post on Minister Lakshmi Rajwade and MLA Ramkumar: सरगुजा:​​​अंबिकापुर। ​​27 दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। सीतापुर थाना पुलिस ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया।

23 दिसंबर को आकांक्षा टोप्पो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उन्होंने बटईकेला स्थित शासकीय जमीन पर आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक रामकुमार टोप्पो पर अभद्र भाषा में टिप्पणी की। भाजपा जिला मंत्री और सीतापुर महिला मोर्चा अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार किया। थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार देते हुए कड़ा विरोध जताया। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह ‘दुर्बल इंजन’ सरकार की गुंडागर्दी है, जो आलोचना से घबराकर युवाओं की आवाज दबा रही है। उन्होंने आकांक्षा की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे असंवैधानिक बताया।

इस घटना ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग, जनप्रतिनिधियों की गरिमा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नई बहस छेड़ दी है। पूर्व में भी आकांक्षा पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप लग चुके हैं, जिनमें थाने में रिपोर्ट दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने सार्वजनिक माफी मांगी, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Influencer Akanksha Toppo in custody after controversial post on Minister Lakshmi Rajwade and MLA Ramkumar

सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जनहित मुद्दे उठाने के साथ विवादास्पद बयानों के लिए चर्चित रहते हैं। यह मामला आंगनबाड़ी जैसी योजनाओं की जमीन विवाद से जुड़ा होने से स्थानीय स्तर पर भी असर डाल रहा है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को जिम्मेदारी से बोलने की जरूरत है, वहीं सरकार को आलोचना सहन करने की क्षमता बढ़ानी चाहिए।


यह भी पढ़ें-अंबिकापुर ब्लड सेंटर को रक्त घटक निर्माण व उपयोग की मिली आधिकारिक स्वीकृति

Share This Article
Leave a Comment