छड़-सीमेंट की दुकान में हाइब्रिड धान की पैकिंग, राजस्व और पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में धान जब्त : Hybrid Paddy Packed in a Rod-Cement Shop

Uday Diwakar
1 Min Read

Hybrid Paddy Packed in a Rod-Cement Shop: बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर इलाके में छड़-सीमेंट की एक दुकान पर हाइब्रिड धान की अवैध पैकिंग का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान टीम ने 93 बोरी हायर कंपनी की हाइब्रिड धान, 255 बोरी सिंपल धान, धान पैक करने के लिए पन्नी, तौलने और पैकिंग की मशीनें जब्त की हैं।

image 221

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Hybrid Paddy Packed in a Rod-Cement Shop

कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस दुकान में बिना अनुमति के हाइब्रिड धान की पैकिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में अवैध पैकिंग की पुष्टि हुई है। कलेक्टर ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

image 222

इस कार्रवाई के बाद इलाके में प्रशासन की सक्रियता पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


यह भी पढ़ें- सुकमा में नक्सली हमला IED ब्लास्ट में कोंटा एएसपी शहीद, थाना प्रभारी गंभीर घायल

Share This Article
Leave a Comment