Husband kills wife after suspecting an affair in Janjgir:जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक खबर है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पुरुष को शक था कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अफेयर है। इस शक के चलते उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति ने भी अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन वह गंभीर घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती है।
Husband kills wife after suspecting an affair in Janjgir
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी दोनों खून से लथपथ मिले। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की हालत में सुधार होने पर उससे और पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब का सेवन करता था और घरेलू विवाद पहले भी होते रहते थे। उसने पत्नी की चरित्र पर संदेह कर यह अत्यंत कृत्य किया। पूरे क्षेत्र में इस घटना ने सन्नाटा मचा दिया है और पुलिस मामले की गंभीरता से समीक्षा कर रही है।
यह भी पढ़ें- अनावेदिका द्वारा गलत तरीके से कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास योजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के साथ मिलकर ऑगनबाड़ी सहायिका पद में छेड़-छाड़ के सम्बंध में शिकायत आवेदन