बलरामपुर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: 21-22 जून को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ एवं समापन : Huge Free Medical Camp in Balrampur

Uday Diwakar
2 Min Read

Huge Free Medical Camp in Balrampur: बलरामपुर: जिला प्रशासन बलरामपुर और दिन-हीन सेवा समिति के सहयोग से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में एक बड़ा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 21 और 22 जून को आयोजित होगा, जिसमें आम लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी।

Huge Free Medical Camp in Balrampur

शिविर का उद्घाटन 21 जून को आदिम जाति, कृषि और किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम और सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी महाराज करेंगे। समापन कार्यक्रम 22 जून को होगा, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा और प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल रहेंगे।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, महिलाओं और बच्चों की जांच, आंखों और दांतों की जांच, हड्डी, त्वचा, दिल और शुगर जैसी बीमारियों की जांच करेंगी। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी दी जाएंगी। साथ ही, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा और जरूरी सलाह भी दी जाएगी।

शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें, ताकि वे समय रहते अपनी बीमारियों का इलाज करा सकें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने साथ जरूरी कागजात लेकर आएं।

यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रशासन या दिन-हीन सेवा समिति से संपर्क किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला: अब ATM से 100 और 200 रुपये के नोटों की उपलब्धता अनिवार्य, बैंकों को निर्देश जारी

Share This Article
Leave a Comment