सरगुजा में धर्मांतरण को लेकर भारी विवाद, पुलिस ने सभा बंद कर हिरासत में लिए छह : huge controversy over religious conversion in Surguja

Uday Diwakar
3 Min Read
  • बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण कराने का आरोप।
  • पुलिस ने सभा को बंद कराया और पास्टर व छह साथियों को हिरासत में लिया।

huge controversy over religious conversion in Surguja: सरगुजा: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत क्षेत्र उरांवपारा में एक बार फिर धर्मांतरण का विवाद खड़ा हो गया है। सोमवार रात यहां ईसाई धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिस पर हिंदू संगठनों ने तीव्र विरोध जताया। आरोप है कि बीमारी ठीक करने के बहाने इस धर्म सभा का आयोजन किया गया और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था।

image 232

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

huge controversy over religious conversion in Surguja

हिंदू संगठनों के अधिकारियों की शिकायत पर सीतापुर पुलिस ने बिना अनुमति के चल रही इस धर्म सभा पर तत्काल बंदी लगा दी। मौके से गुजर रहे पास्टर और उनके छह साथियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक यह सभा बिना प्रशासन की अनुमति के आयोजित की गई थी और बीमारी ठीक करने का नाम लेकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।

इस पर हिंदू संगठनों ने भी संयुक्त रूप से अपनी मांग रखी है कि इस तरह की घटनाओं की कड़ी जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धर्मांतरण के इस खेल पर रोक लग सके। वहीं, एक वृद्ध महिला ने पुलिस को बताया कि उसे शुगर समेत कई बीमारियां हैं और उसने ईसाई समुदाय के लोगों को अपने घर बुलाया था, जहां पूजा-पाठ और झाड़-फूंक का कार्यक्रम चल रहा था।

image 233

सभी संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर संवेदनशीलता बढ़ी हुई है और धार्मिक संगठनों के बीच तनाव भी बरकरार है।

यह विवादित धर्म सभा और बाद की पुलिस कार्रवाई से स्थानीय लोग और सामाजिक दलों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए जांच में तेजी लाने का भरोसा दिला रहा है।

यह भी पढ़ें:- रामानुजगंज कोआपरेटिव बैंक में किसानों के नाम फर्जी लोन पास कर ₹8 लाख का गबन

Share This Article
Leave a Comment