गृह मंत्री अमित शाह 22-23 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर, केंद्रीय विकास परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण : Home Minister Amit Shah to visit Chhattisgarh

Uday Diwakar
2 Min Read

Home Minister Amit Shah to visit Chhattisgarh: रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे राज्य में चल रही विभिन्न केंद्रीय विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

image 479

Home Minister Amit Shah to visit Chhattisgarh

अमित शाह इस अवसर पर नया रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NSFU) के परिसर को राज्य सरकार को सौंपेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 40 एकड़ भूमि प्रदान की है। साथ ही, वे छत्तीसगढ़ राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान गृह मंत्री हाल ही में लागू हुए तीन नए कानूनों (बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए) के तहत फोरेंसिक संस्थानों की भूमिका पर भी प्रकाश डालेंगे।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 480

इसके अतिरिक्त, अमित शाह बस्तर क्षेत्र के सुरक्षा बलों से मुलाकात करेंगे और हाल ही में सुकमा के कोंटा इलाके में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार से भी भेंट करेंगे।

गृह मंत्री का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल केंद्रीय परियोजनाओं को गति मिलेगी, बल्कि सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बलरामपुर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: 21-22 जून को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ एवं समापन

Share This Article
Leave a Comment