अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, ‘होली मिलन समारोह’ उनके निवास पर खुशियों की रंग एक दूसरे को लगाया गया : Holi Milan Samaroh Ambikapur

Uday Diwakar
3 Min Read

Holi Milan Samaroh Ambikapur : अंबिकापुर : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास गांधी चौक में होली स्नेह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में खुशियों के रंगों का आदान-प्रदान किया गया और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। समारोह में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था ।

image 185

‘होली मिलन समारोह’ अंबिकापुर

सरगुजा जिले के सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल जी के निवास स्थल, विधायक निवास , गांधी चौक अंबिकापुर में आज 13 मार्च 2025, गुरुवार को समय 11:00 बजे से 4:00 तक होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें से सरगुजा अंचल के लगभग अनेक जनता वहां उपस्थित हुए और विधायक महोदय जी से होली का रंग लगाए और अंबिकापुर विधायक निवास में आज खुशियों का रंग एक दूसरे को लगाते हुए नजर आए।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

होली भारत का बहुत ही लोकप्रिय और हर्षोल्लास से परिपूर्ण त्यौहार है। लोग चन्दन और गुलाल से होली खेलते हैं। प्रत्येक वर्ष मार्च माह के आरंभ में यह त्यौहार मनाया जाता है। लोगों का विश्वास है कि होली के चटक रंग ऊर्जा, जीवंतता और आनंद के सूचक हैं। होली की पूर्व संध्या पर बड़ी मात्रा में होलिका दहन किया जाता है और लोग अग्नि की पूजा करते हैं।

image 186
image 187

Holi Milan Samaroh Ambikapur

होली, जिसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है, भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है , यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसमें लोग रंग, गुलाल और पानी से एक-दूसरे को रंगते हैं , होली की शुरुआत से जुड़ी कई कहानियां हैं, जिनमें से होलिका दहन की कहानी सबसे लोकप्रिय है ।

वही आज सरगुजा विधायक द्वारा अपने निवास स्थान गांधी चौक अंबिकापुर में जनता के साथ रंग में रंगे हुए नजर आए और जनता का प्यार और होली का रंग बहुत देखने को मिला। सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल जी द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं भी दिया गया।

Also Read- बलरामपुर में शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment