6 से 14 अप्रैल के बीच होंगे भाजपा स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण कार्यक्रम , सरगुजा संभाग प्रभारी बने हरपाल सिंह भामरा उपस्थित : Held on BJP Foundation Day

Uday Diwakar
2 Min Read

Held on BJP Foundation Day :सरगुजा अंबिकापुर : आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन हेतु भाजपा प्रदेश संगठन ने संयोजक एवं संयोजक सदस्यों की नियुक्ति की है जिसमें सरगुजा से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा को कार्यक्रम का संयोजक सदस्य व सरगुजा संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है।

image 26

Held on BJP Foundation Day

प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने भी जिले में भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों हेतु जिला संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें जिला संयोजक संतोष दास व संयोजक सदस्य अनिल जायसवाल, संजय गुप्ता बोडा तथा रविन्द्र तिवारी बनाए गए हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 27

प्रमुख नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कार्यक्रम के जिला संयोजक तथा सदस्यों को मंडल स्तर पर भी एक संयोजक व दो सदस्यों की टीम नियुक्त कर कार्यक्रम की वृहद तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आगामी 4 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की है जिसमें भाजपा संभाग प्रभारी राजा पांडे सहित अन्य प्रमुख नेतागण अतिथि के रूप में उपस्थित होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत शादीशुदा जोड़ों का दोबारा कराया गया शादी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी की लापरवाही

Share This Article
Leave a Comment