Health Minister Shyam Bihari Jaiswal had a cordial meeting with the family members in Ratanpur: बिलासपुर :छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज रतनपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में क्षेत्र के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और आत्मीय संवाद स्थापित किया। मंत्री जायसवाल ने आमजन से परिवारजनों की तरह भेंट करते हुए उनके सुख-दुख की जानकारी ली और लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal had a cordial meeting with the family members in Ratanpur
मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना और तत्काल निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जनता की सेवाभाव से की गई सुनवाई ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।
जनता ने स्वास्थ्य मंत्री के इस आत्मीय और सरल व्यवहार की सराहना की तथा सरकार के आमजनहितैषी दृष्टिकोण को सकारात्मक कदम बताया। मंत्री जायसवाल ने कहा कि सरकार हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनदर्शन जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार को करीब लाने का माध्यम हैं।
यह भी पढ़ें:- सूरजपुर: दुकानों में पहुँचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, ग्राहकों को बताया जीएसटी कमी का लाभ