हरिओम ज्वेलरी और होटल माउंटेन पर प्रशासन का शिकंजा, करोड़ों की लोन राशि नहीं चुकाने पर हुई सख्त कार्रवाई : Hari Om Jewellery and Hotel Mountain

Uday Diwakar
2 Min Read

Hari Om Jewellery and Hotel Mountain: अम्बिकापुर : बुधवार को अंबिकापुर के गुदरी बाजार इलाके में प्रशासन और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। करोड़ों रुपये का लोन न चुकाने की वजह से हरिओम ज्वेलरी शॉप और होटल माउंटेन को सील कर दिया गया।

image 629

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Hari Om Jewellery and Hotel Mountain

सूत्रों के मुताबिक, दोनों कारोबारियों ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन लंबे समय से पैसे नहीं चुकाए। बैंक ने कई बार नोटिस भेजा, मगर लोन की रकम वापस नहीं मिली। आखिरकार बैंक ने प्रशासन के साथ मिलकर वसूली का फैसला लिया।

बुधवार को तहसीलदार, बैंक अधिकारी, पुलिस और नगर निगम के कर्मचारी दोनों जगह पहुंचे। उन्होंने दुकान और होटल को खाली करवाया और ताले लगाकर सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वहां काफी लोग जमा हो गए थे।

image 630

बैंक अधिकारियों ने बताया कि कई बार समझाने के बाद भी लोन नहीं चुकाया गया, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। प्रशासन ने बाकी व्यापारियों को भी चेतावनी दी है कि अगर समय पर बैंक का पैसा नहीं लौटाया गया तो इसी तरह की कार्रवाई होगी।

इस घटना के बाद गुदरी बाजार के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि अब लोन वसूली के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-छ.ग. व्यापम ADEO ऑफिसियल मॉडल उत्तर जारी 2025, जल्द देखें

Share This Article
Leave a Comment