मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई, विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ के मशहूर साहित्यकार को मिलेगा ज्ञानपीठ पुरस्कार : Gyanpeeth Award Get Vinod Kumar Shukla

Uday Diwakar
2 Min Read

Gyanpeeth Award Get Vinod Kumar Shuklaछत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ला , जो की एक कवि हैं उनको ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान मिलेगा उसकी घोषणा किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है।

image 340

Gyanpeeth Award Get Vinod Kumar Shukla साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में गहराई, मौलिकता और मानवीय सरोकारों की झलक मिलती है। उनका रचना संसार छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुँचाता है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 341

प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ज्ञानपीठ जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना न केवल उनके सृजन की पहचान है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं साहित्यिक वैभव की भी मान्यता है। मुख्यमंत्री साय ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Also Read- छत्तीसगढ़ में 680 उम्मीदवारों को मिली सफलता , अग्निवीर भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित

Share This Article
Leave a Comment