शादी से पहले दूल्हों ने निभाया फर्ज, हल्दी लगवाकर ,सज-धज कर किया मतदान : Grooms Performed Voted

Uday Diwakar
2 Min Read

छत्तीसगढ़ : Grooms Performed Voted: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव मतदान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. खास बात यह है कि जरुरी काम होने के बावजूद भी लोग वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं.छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहर गांव में जिनकी शादी हो रही थी उन लोगों को शादी के बीच में ही मतदान के लिए जाना पड़ा।

और उन लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें गडरिया बंद के दूल्हे ने के मतदान रायपुर के अभनपुर की दुल्हन ने भी अपना फर्ज निभाया और छुई खदान से दो दूर होने पर अपना बंधन किया इस प्रकार से दुल्हनों ने शादी से पहले अपना फर्ज निभाया और कोई हल्दी लगवा रहा था तो उसे बीच मतदान करने गया और कोई सज धज गया था बारात के लिए तो उन लोगों ने भी मतदान किया।

Grooms Performed Voted : अभनपुर : शादी से पहले दूल्हे ने निभाया अपना फर्ज

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अभनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत टीला के तेजराम चक्रधारी ने अपनी शादी से पहले मताधिकार का उपयोग कर अपना कर्तव्य निभाया. दूल्हा तेजराम चक्रधारी सज-धज कर मतदान केंद्र पहुंचा. और अपने मत अधिकार का प्रयोग किया।

छुईखदान : दो दूल्हों ने किया मतदान 

छुईखदान ब्लॉक में दो दूल्हों ने मतदान कर मिसाल कायम की. कृतबास निवासी राकेश कुमार यादव (पिता दशरु यादव) और ग्राम पंचायत उरतुली के पवन पटेल (पिता पीलूराम) ने अपने विवाह से पहले लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया।

Grooms Performed Voted : गरियाबंद : दूल्हे ने किया मतदान

 गरियाबंद जिले के मैनपुर के ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी के सोमनाथ ने शादी के दौरान भी मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

Read Also- एक ही परिवार के चार लोग लड़ रहे चुनाव, मां सरपंच, तो बेटी पंच के लिए आजमा रही किस्मत

Share This Article
Leave a Comment