राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे मैनपाट, संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वागत : Governor Ramen Deka Reached Mainpat

Uday Diwakar
2 Min Read

Governor Ramen Deka Reached Mainpat:सरगुजा मैनपाट: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका अपने दो दिवसीय प्रवास में सरगुजा मैनपाट पहुंचे, जहां संभागायुक्त  नरेन्द्र दुग्गा, आईजी  अंकित गर्ग, कलेक्टर  विलास भोसकर, एसपी  योगेश पटेल ने  उनका स्वागत किया। इस दौरान एएसपी शम अमोलक सिंह ढिल्लों, एसडीएम  फागेश सिन्हा, नीरज कौशिक सहित पुलिस विभाग एवं प्रशासन  के आला अधिकारी मौजूद रहे।

image 471

Governor Ramen Deka Reached Mainpat उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा

राज्यपाल  रमेन डेका ने पर्यटन स्थल उल्टा पानी पर्यटन स्थल का दौरा किया और वहां के प्राकृतिक  नजारे का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल श्री डेका ने पर्यटन स्थल पर स्थित दुकानों में महिलाओं से मुलाकात की और शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं पर चर्चा की।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 473

उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात, उन्होंने महेता प्वाइंट का दौरा किया, जहां उन्होंने सनसेट (सूर्यास्त) का आनंद लिया। राज्यपाल ने पर्यटन स्थल के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार पर भी चर्चा की, जिससे पर्यटकों को और अधिक आकर्षित किया जा सके।

image 472

तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण

गौरतलब है कि राज्यपाल 28 मार्च को तिब्बती मॉनेस्ट्री का भ्रमण करेंगे और अम्बिकापुर स्थित सैनिक स्कूल के छात्रों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राज्यपाल श्री डेका एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे।अपने प्रवास के दौरान राज्यपाल  रमेन डेका केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें:- बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में प्रेग्नेंट युवती ने किया सुसाइड, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment