सरकारी डॉक्टर की लापरवाही उजागर: घर में अवैध क्लिनिक की आड़ में चला रहा था अस्पताल, प्रशासन ने छापेमारी कर सील किया : Government Doctor’s Negligence Exposed

Uday Diwakar
2 Min Read

Government Doctor’s Negligence Exposed: बस्तर : बस्तर जिले के बास्तानार स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सरकारी डॉक्टर डॉ. एस एस भारद्वाज की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने बड़े किलेपाल में अपने घर पर अवैध रूप से क्लिनिक खोल रखा था, जहां अस्पताल जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही थीं। प्रशासन को इस अवैध क्लिनिक की शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसडीएम की अगुवाई में एक टीम गठित की गई। इस टीम में बीएमओ, तहसीलदार और थाना प्रभारी भी शामिल थे।

image 15

Government Doctor’s Negligence Exposed

टीम ने जब क्लिनिक पर छापा मारा तो वहां चार बेड वाला वार्ड, दवाइयां और जांच कक्ष जैसी सुविधाएं मिलीं, जिससे डॉक्टर की लापरवाही और अवैध गतिविधि उजागर हो गई। डॉक्टर पर आरोप है कि वह सरकारी ड्यूटी छोड़कर पैसों की लालच में निजी इलाज कर रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया और मामले को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह मामला सरकारी डॉक्टरों की जवाबदेही और चिकित्सा क्षेत्र में नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर टाइटल के लिए बॉलीवुड में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा, दो दिन के अंदर ही आदित्य धर, सुनील शेट्टी समेत दर्जनों ने किए आवेदन, बड़े निर्माता और सितारे शामिल

Share This Article
Leave a Comment