मदिरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, छत्तीसगढ़ में खुलेंगी 60 से अधिक नई शराब दुकानें, 1 अप्रैल से लागू होगी नई शराब नीति : Good News for Liquor Lovers

Uday Diwakar
1 Min Read

Good News for Liquor Lovers : छत्तीसगढ़ : नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश में 67 नए शराब दुकान खुलेंगे। 67 नए दुकानों के साथ प्रदेश में शराब दुकानों की कुल संख्या अब 741 हो जाएगी। नए दुकान खुलने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को साढ़े 12 हजार करोड़ क अनुमानित राजस्व प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार 1 अप्रैल से नई आबकारी नीति 2025—26 लागू करने जा रही है। नई आबकारी नीति के तहत शराब विक्रय सहित कई अन्य चीजों में बदलाव देखने को मिलेगा। 

image 229

Good News for Liquor Lovers

मिली जानकारी के अनुसार आबकारी नीति 2025-26 के तहत अब प्रीमियम शॉप्स के संचालन का फैसला लिया गया है। साथ ही देसी शराब में मिलावट रोकने के लिए सीलबंद पेटी में सप्लाई करने किया जाएगा और बोतलों में बारकोड भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही खबर ये भी आ रही है कि शराब दुकानों को एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर किया जा सकेगा। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Also Read- रायपुर के बीच चौराहे पर किन्नरों की गुंडागर्दी, युवक को बेरहमी से पीटा, घटना के बाद सभी आरोपी किन्नर मौके पर फरार

Share This Article
Leave a Comment