छत्‍तीसगढ़ में गैंग बनाने वाले गैंगस्‍टर का एनकाउंटर, गुंडे का रांची में किया गया एनकाउंटर : Gangster killed in an Encounter

Uday Diwakar
2 Min Read

Gangster killed in an Encounter :छत्तीसगढ़झारखंड:  अमन साव एक कुख्यात गैंगस्टर था, जिस पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक मामले दर्ज थे। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी माना जाता था और उसे हथियार सप्लाई करने के लिए जाना जाता था। अमन साव रांची के मतबे गांव का रहने वाला था। झारखंड के पलामू में पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव को मुठभेड़ में मार गिराया।

अमन साव रायपुर से झारखंड ले जाया जा रहा था, जब उसकी गाड़ी पलट गई। इसके बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अमन साव ने 2013 में अपना गैंग बनाया था। यह गैंग छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय था। हाल ही में, अमन साव के गैंग ने रायपुर के एक व्यापारी पर फायरिंग की थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

image 149

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

Gangster killed in an Encounter

अमन साव को रायपुर से झारखंड ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी गाड़ी पलट गई, जिसके बाद वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन अमन साव को बचाने के लिए पुलिस पर फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद अमन साव को मार गिराया।

अमन साव पर 100 ज्‍यादा केस

झारखंड और छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी और हथियार सप्लाई करता था। रायपुर के व्यापारी पर फायरिंग कराई थी। छत्तीसगढ़ और झारखंड में सक्रिय गैंग का सरगना था।

पुलिस ने अमन साव को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे झारखंड ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस ऑपरेशन को सफल बताया है।

Also Read- छत्तीसगढ़ में बुलडोज़र एक्शन, रौंदी गई दुकानें, फुटपाथ पर बिलखते रहे दुकानदार

Share This Article
Leave a Comment