Gangraped in Surguja: दरिमा,अंबिकापुर: – सरगुजा जिले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है,पीड़िता की शिकायत पर दरिमा पुलिस ने पास्को अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Gangraped in Surguja दुष्कर्म की घटना
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्ष किशोरी अपने प्रेमी से मिलने के लिए गई हुई थी इसी दौरान प्रेमी के अन्य दो दोस्त सुरेंद्र सिंह और यशवंत सिंह मौक़े पर पहुंचे और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देते हुए बदनाम कर देने की धमकी देते हुए लगातार सामूहिक गैंगरेप की वारदात को अंजाम देते रहे।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
इधर इस घटना से परेशान पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर पूरे मामले की शिकायत दरिमा थाने में दर्ज कराई गई,, शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड आज जेल भेज दिया है।
Also Read- अंबिकापुर के शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ा झटका, सरकारी शराब दुकानों पर मिलावट का खेल जारी