ट्रांसपोर्टर से मारपीट केस , भगाने में दोस्त की भूमिका, उपलब्ध कराया कार : Friend’s Role in His Escape

Friend's Role in His Escape

Friend’s Role in His Escape :सरगुजा अंबिकापुर :  सरगुजा पुलिस ने सूरजपुर के ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर जानलेवा हमले के फरार आरोपियों की तलाश में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। जांच में पता चला है कि घटना के बाद दोनों आरोपी अपने माता-पिता के साथ फरार हो गए हैं। उन्हें भगाने में ब्रम्ह रोड अंबिकापुर के निवासी और करीबी दोस्त नौशाद शमशाद मलिक की भूमिका सामने आई है, जिसने आरोपियों को अपनी कार दी थी। पुलिस अब नौशाद की भी तलाश कर रही है।

image 14

Friend’s Role in His Escape

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की देर रात कार में टक्कर लगने की बात को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी वसीम कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजय सिंह पर प्राणघात हमला किया था और बीच सड़क पर आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर की बेरहमी से पिटाई की थी।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है, इधर पुलिस ने आरोपियों पर गैस दमन की धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है, साथ ही जिले एवं शहर वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।

image 15

अपनी बहन के घर पर ठहरे

पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि अब तक की जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी वसीम फिरोज और वसीम कुरैशी, अपने माता-पिता के साथ घटना के बाद अंबिकापुर शहर से भाग गए थे। अंबिकापुर से भागने के बाद वे बिलासपुर के मंगला चौक स्थित शुभम विहार कॉलोनी में अपनी बहन के घर पर ठहरे थे।

image 16

शहर में आक्रोश, जल्द कार्रवाई की चेतावनी

नौशाद शमशाद मलिक की आरोपियों को भगाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही, क्योंकि उसने अपनी कार मुहैया कराई। वर्तमान में उसके दोनों मोबाइल फोन बंद हैं। खरसिया नाका पर स्थित उसकी दुकान और घर दोनों बंद पड़े हैं। पुलिस अभी भी आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगी।

यह भी पढ़ें:- कुदरगढ़ महोत्सव में कलाकार देंगे मधुर प्रस्तुति , पलक मुच्छल,अनुज शर्मा, हेमंत ब्रिजवासी,आरू साहू के साथ अन्य छत्तीसगढ़ीया

Advertisement

ताजा खबरें