नीट की यहां मिलेगी फ्री कोचिंग, तैयारी करने वालों के खुशखबरी : Free Coaching for NEET

Uday Diwakar
3 Min Read

Free Coaching for NEET : अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में मेडिकल की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है, राज्य शिक्षा विभाग आपको नीट एग्जाम के लिए कोचिंग फ्री में करवाएगा अंबिकापुर के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि नीट 2025 की परीक्षा एनटीए के द्वारा 04 मई 2025 को आयोजित है इसे लिए कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार सरगुजा जिले के कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने नीट 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

image 291

Free Coaching for NEET

ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिला खनिज न्यास के सहयोग से जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन आगामी 27 मार्च 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है यह निःशुल्क कोचिंग जिले के समस्त 07 विकासखण्डों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होगा, जिसमें जिला मुख्यालय के बाहर के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क आवासीय व्यवस्था भी पृथक-पृथक बालक और बालिकाओं के लिए की गई ।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

जानें कब होगा शुभारंभ 

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी निःशुल्क नीट और जेईई आवासीय कोचिंग का शुभारंभ किया गया था, जो 38 दिनों के लिए था, जिसके परिणाम उत्साहजनक थे. पुनः इस वर्ष इस कोचिंग का प्रारंभ किया जा रहा है, इस हेतु पंजीयन 26 मार्च 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से रिसोर्स सेंटर शा. बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के कैम्पस में प्रारंभ होगा एवं कक्षाओं का शुभारंभ 27 मार्च 2025 को प्रातः 08ः00 बजे से प्रारंभ होगा , कोचिंग की कक्षाएं प्रति दिवस प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक आयोजित होगा एवं शंका समाधान की कक्षाएं सायंकाल को संचालित की जाएंगी ।

image 290

एक्सपर्ट देंगे कोचिंग 

इस के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया जा चुका है विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जा रही है. कोचिंग में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा दी है कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे शामिल हो सकते हैं।

image 292

पंजीयन का प्रमाण Free Coaching for NEET

पंजीयन के लिए कक्षा 10वीं एवं 11वीं की अंकसूची, नीट 2025 के पंजीयन का प्रमाण, आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं की अंकसूची भी अनिवार्य होगी इस वर्ष की कोचिंग में 150 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था की गई है इस हेतु 150 विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है प्रारंभ के 150 विद्यार्थियों को ही इसमें शामिल किया जाएगा, कोचिंग में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक मूल्यांकन भी लिया जाएगा,स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

Also Read- फर्जी नियुक्ति पत्र देकर शिक्षक से लिए 10 लाख, आरोपी गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी

Share This Article
Leave a Comment