भाजपा के सीनियर आदिवासी नेता और पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा क़ृषि मंत्री राम विचार नेताम पर भड़क गए : Former MLA Siddhnath Paikra

Uday Diwakar
3 Min Read

Former MLA Siddhnath Paikra : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों ही पदों पर कब्जा कर लिया। चुनाव हारने के बाद पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने अपनी हार का जिम्मेदार मंत्री राम विचार नेताम को ठहराया है। 

वहीं चुनाव हारने के बाद पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने अपनी हार का जिम्मेदार मंत्री राम विचार नेताम को ठहराया। उन्होंने कहा कि, रायपुर से चलकर यहां आना उनकी यह चाल थी। पार्टी कार्यालय में ही उन्होंने सब कुछ गड़बड़ करवा दिया था। जिसका असर चुनाव में देखने को मिला। बता दें कि सिद्धनाथ पैकरा सामरी की विधायक उद्देश्वरी पैकरा के पति हैं। वे दो बार रमन सरकार में विधायक और संसदीय सचिव की भूमिका निभा चुके हैं। 

बलरामपुर जिला के समरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैंकरा के द्वारा हाल ही में कृषि मंत्री राम विचार नेताम है उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि कहीं ना कहीं यह पार्टी का चाल है जिसके वजह से हम सीनियर और वरिष्ठ विधायक हैं और जिला पंचायत सदस्य में पद नहीं मिला। जब मीडिया द्वारा सवाल किया गया सिद्धनाथ पैंकरा से तो पूछा गया कि जब आप सबसे वरिष्ठ और अनुभवी थे लेकिन आपको जिला पंचायत सदस्य का पद नहीं मिला।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
image 63

Former MLA Siddhnath Paikra क़ृषि मंत्री राम विचार नेताम पर भड़क गए

तो पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैंकरा ने कहा कि पद नहीं मिलने के पीछे कहीं ना कहीं पार्टी का कारण है और या हमारे ही क्षेत्र के मंत्री इसका कारण है जिसकी वजह से मुझे पद नहीं मिला और अपने कार्यकाल में उन्होंने कुछ भी कार्य नहीं किया लेकिन वह सब अलग बात है क्योंकि अपना-अपना क्षेत्र है अपना-अपना क्षेत्र में कोई भी कम करें या ना करें उसको कुछ नहीं किया जा सकता है लेकिन हमारा क्षेत्र अलग है इस प्रकार से पूर्व विधायक सिद्धनाथ paikra ने भड़क कर कहा और गंभीर आरोप भी लगाया।

Also Read- छत्तीसगढ़ सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता बढ़ाने का आदेश जारी, छत्तीसगढ़ में डीए अब केंद्र के समान

Share This Article
Leave a Comment