राजनांदगांव: बैंक के पूर्व कर्मचारी ने ग्राहकों के नाम फर्जी लोन लेकर की करोड़ों की ठगी, गिरफ़्तार : Former Bank Employee Defrauded Crores of Rupees in Rajnandgaon

Uday Diwakar
1 Min Read

Former Bank Employee Defrauded Crores of Rupees in Rajnandgaon:राजनांदगांव : यहां पुलिस ने एक्सिस बैंक के एक पुराने कर्मचारी को बड़ी ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही बैंक के ग्राहकों के नाम से फर्जी लोन लेकर करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस के अनुसार, उसने ये पैसे अपने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कर दिए।

image 57

Former Bank Employee Defrauded Crores of Rupees in Rajnandgaon

जांच में पता चला कि आरोपी ने यह पैसे अपने महंगे शौक पूरे करने में लगाए। उसने ग्राहकों के नाम पर फर्जी लोन निकालकर निजी फायदा उठाया। इस मामले में आरोपी के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच अभी भी जारी है और पुलिस अन्य दोषियों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

यह घटना बैंक धोखाधड़ी का गंभीर मामला है, जिसने ग्राहकों को नुकसान पहुंचाया है और बैंक की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया है।

Also Read- अंबिकापुर: शराब के पैसे को लेकर दामाद ने ससुर को जिंदा जला दिया, आरोपी को उम्रकैद की सजा

Share This Article
Leave a Comment