छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा, मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा 23 मार्च को, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड : Fisheries Inspector Recruitment Examination

Uday Diwakar
1 Min Read

Fisheries Inspector Recruitment Examination : रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 23 मार्च 2025 को संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा (FF124) का आयोजन 23 मार्च 2025 को किया जाएगा। अभ्यर्थी 13 मार्च 2025 से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

Fisheries Inspector Recruitment Examination

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर सीधे अपने मोबाईल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर प्रिंट आउट ले सकते है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मो. नं. +91-82698-01982 पर संपर्क किया जा सकता है।

Also Read- माँ महामाया व समलाया मंडलों में गठन को लेकर भाजपा की बैठक, सर्वस्पर्शी तथा सर्वसमावेशी संगठन की नींव ही भाजपा की पहचान है- भारत सिंह सिसोदिया

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur
Share This Article
Leave a Comment