इलाज के दौरान महिला कैदी ने दी पुलिस को चकमा, अस्पताल से हुई फरार, जेल प्रहरी सस्पेंड : Escaped from the Hospital

Uday Diwakar
2 Min Read

Escaped from the Hospital: अंबिकापुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक महिला कैदी देर रात पुलिस को चकमा देकर भाग निकली, जिससे जेल और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार की गई आरती सोनी को पथरी की समस्या के चलते शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान वह जेल प्रहरी की निगरानी में थी।

image 491

Escaped from the Hospital

रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आरती सोनी वार्ड से चुपचाप निकल गई और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब प्रहरी ने गिनती की तो महिला बंदी गायब थी। तुरंत ही पुलिस और जेल अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद अस्पताल और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक महिला कैदी का कोई पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने ड्यूटी पर तैनात प्रहरी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। पुलिस ने फरार महिला कैदी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं और शहर के प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य संभावित जगहों पर भी सख्त चेकिंग की जा रही है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि महिला कैदी के भागने के मामले में प्रहरी की गंभीर लापरवाही सामने आई है, इसी वजह से उसे सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा, अस्पताल में भर्ती अन्य बंदियों की सुरक्षा को भी और मजबूत किया गया है। इस घटना के बाद पुलिस और जेल विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस महिला कैदी की तलाश में जुटी है और आम लोगों से भी उसकी सूचना देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- रायपुर के लक्जरी स्पा में सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला संचालक गिरफ्तार,आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Share This Article
Leave a Comment