सगाई से भड़के सिरफिरे के सिर पर खून सवार, प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार : Enraged by the Engagement

Uday Diwakar
3 Min Read

Enraged by the Engagement : आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी 22 वर्षीय प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. फिर उस पर बाथरूम क्लीनिंग एसिड फेंक दिया. आनन-फानन में पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अन्नमय्या जिले के पुलिस अधीक्षक बी. कृष्णा राव के ने बताया कि मदनपल्ले का रहने वाला 24 वर्षीय गणेश शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे पेरमपल्ली गांव (गुर्रमकोंडा मंडल) पहुंचा. उस समय पीड़िता के माता-पिता मवेशियों की देखभाल के लिए बाहर गए हुए थे।दरअसल, युवती ने हाल ही में सगाई कर ली थी और उसने गणेश को यह साफ बता दिया था कि वह अब उसके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती।

Enraged by the Engagement

इसके बावजूद, युवती ने शुक्रवार सुबह उसे बातचीत के लिए अपने घर बुलाया. मगर, गणेश वहां दूसरे इरादे से पहुंचा. बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई. गुस्से में आकर गणेश ने युवती पर चाकू से सात बार हमला किया और फिर उस पर बाथरूम क्लीनिंग एसिड फेंक दिया. हमले के तुरंत बाद गणेश मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं. वहीं, घायल युवती को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेंगलुरु रेफर कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक राव के अनुसार, पीड़िता को चाकू के सात घाव लगे हैं और एसिड के कारण वह झुलस गई है।

Enraged by the Engagement : इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा, पीड़िता को हरसंभव बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए. सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Read Also- छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम घोटाला, जांच पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उठाया सवाल

Share This Article
Leave a Comment