Diesel Tanker Overturned:अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से रायगढ़ जा रही डीजल टैंकर मंगलवार को नेशनल हाईवे-43 पर लमगांव गांव के पास पलट गई। बताया गया कि टैंकर के सामने अचानक एक बाइक आ गई थी। ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की, जिससे टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।


Diesel Tanker Overturned
टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुआं दिख रहा था। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया और लोग घबरा गए। आसपास के लोग भी मौके पर आ गए, लेकिन आग के कारण कोई पास नहीं जा सका।

काफी कोशिश के बाद आग बुझाई गई
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी कोशिश के बाद आग बुझाई गई। हादसे में ड्राइवर को हल्की चोट आई है। उसे अस्पताल भेजा गया। अच्छी बात यह रही कि आसपास ज्यादा लोग नहीं थे, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को दूसरी ओर मोड़ा और हालात संभाले। अभी टैंकर हटाने और सड़क साफ करने का काम चल रहा है। इस घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही।
यह भी पढ़ें- अंबिकापुर में शिक्षिका से 25 लाख की ठगी: फर्जी जमीन दिखाकर किया बड़ा धोखा, पुलिस ने शुरू की जांच








