छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षित डीएड-बीएड बेरोजगारों ने शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर किया प्रदर्शन : Demanding Teacher Recruitment

Uday Diwakar
2 Min Read

Demanding Teacher Recruitment:रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षित डीएड-बीएड संघ के सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों ने शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर रविवार को राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कला संकाय प्रशिक्षित कल्याण संघ के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं।

image 44

Demanding Teacher Recruitment

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रदेश में 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद भी विधानसभा के पहले सत्र में तत्कालीन शिक्षा मंत्री द्वारा 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन उसका भी कोई क्रियान्वयन नहीं हुआ है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

  • प्रदेश में शीघ्र शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
  • शिक्षक वर्ग 2 की भर्ती विषयवार की जाए।
  • युक्तियुक्तकरण के नाम पर बंद किए गए हजारों स्कूलों को फिर से खोला जाए या सरकार का यह फैसला निरस्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो वे आगामी दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेंगे और आगामी चुनाव का बहिष्कार करने पर भी विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षकों की भारी कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

इस प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार युवाओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में मोटरसाइकिल गैरेज से चोरी का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Leave a Comment