गांधी चौक स्थित प्रीमियम वाइन शॉप हटाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, उग्र प्रदर्शन की चेतावनी : Demanding Removal of Premium Wine Shop

Uday Diwakar
2 Min Read

Demanding Removal of Premium Wine Shop: अम्बिकापुर : शहर के हृदय स्थल गांधी चौक पर खुली प्रीमियम वाइन शॉप की दुकान को हटाने की मांग कर महिला कांग्रेस के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है,और मांग पूरी नहीं होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

image 646

Demanding Removal of Premium Wine Shop

शराब प्रेमियों को मनचाहा ब्रांड उपलब्ध हो सके जिसको लेकर अंबिकापुर शहर में पहला प्रीमियम वाइन शॉप की शुरुआत गांधीचौक पास की गई है,क्षेत्रीय विधायक के निवास के बगल में खुले प्रीमियम वाइन शॉप के विरोध में अब जिला महिला कांग्रेस के द्वारा इसे हटाने की मांग की जा रही है, इधर महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सीमा सोनी ने भाजपा सरकार निशाना साधते हुए बताया है की सरकार के द्वारा स्कूलों को बंद कर शराब की दुकानों को बढ़ाया जा रहा है,गांधीचौक के आसपास मंदिर,स्कूल कॉलेज और विधायक का निवास भी मौजूद है।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 647

ऐसे में शहर के हृदय स्थल के पास खुली प्रीमियम वाइन शॉप से सड़क पर जाम लगने की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है जिसे हटाने की मांग कर जिला महिला कांग्रेस के द्वारा कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है, गौरतलब है कि अंबिकापुर के गंगापुर में स्थित अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने लंबे समय से स्थानीय लोगों के द्वारा मांग की जा रही है चुनाव जीतने के बाद क्षेत्रीय विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा एक हफ्ते में दुकान हटाने का आश्वासन दिया गया था मगर इस बात को पूरे 1 साल बीत चुके हैं ऐसे में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि विधायक जो महिलाओं की समस्याओं को लेकर शराब दुकान हटाने की बात करते थे और आज उनके निवास के बगल में अंग्रेजी प्रीमियम शॉप दुकान का संचालन हो रहा है।

यह भी पढ़ें-राजपुर थाना क्षेत्र में पेड़ से गिरने और अन्य हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Share This Article
Leave a Comment