दीपक बैज का आरोप:भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूल बंद करने की तैयारी में, 45 हजार शिक्षकों के पद खत्म : Deepak Baij’s Allegation

Uday Diwakar
2 Min Read

Deepak Baij’s Allegation: रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार 10,000 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और 45,000 से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्तियों को खत्म करने की तैयारी में है। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय का सबसे अधिक असर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे सुदूर क्षेत्रों में पड़ेगा, जहां पहले से ही शिक्षा संसाधनों की भारी कमी है। बैज ने सरकार पर भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार स्कूल बंद न करने की बात कह रही है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

image 36

Deepak Baij’s Allegation

दीपक बैज ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने वादा किया था कि प्रदेश में 58,000 शिक्षकों के पद रिक्त हैं और 35,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी। बजट में भी 20,000 शिक्षकों की भर्ती का उल्लेख किया गया था, लेकिन अब 45,000 पदों को ही समाप्त किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भर्ती की आवश्यकता ही नहीं रहेगी। उन्होंने इसे शिक्षा और रोजगार विरोधी नीति करार दिया।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

image 37

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी बताया कि 10 हजार स्कूलों के बंद होने से केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि रसोइया, चौकीदार, भृत्य जैसे सहायक कर्मचारियों की नौकरियां भी खतरे में पड़ जाएंगी, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी।

image 38

दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी और राज्यभर में आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों और विकासखंडों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और आंदोलन की तिथि तथा स्वरूप की घोषणा जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें: एसएससी, बैंकिंग, रेलवे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का मौका, 10 जून तक आवेदन आमंत्रित

Share This Article
Leave a Comment