damaged the door with a stick and threatened to kill him in Ambikapur: सरगुजा : अम्बिकापुर: प्रार्थी:- भानु प्रताप प्रजापति आ० स्व० शिवशंकर प्रजापति आयु 34 वर्ष जाति कुम्हार निवासी ग्राम गंगापुर पुलिस चौकी रघुनाथपुर जिला सरगुजा (छ०ग०)
आरोपीगण
- सतवंत प्रजापति आ० स्व० पहलू राम आयु 40 वर्ष
- जयमति प्रजापति पति सतवंत प्रजापति आयु 36 वर्ष दोनों जाति कुम्हार निवासी ग्राम गंगापुर पुलिस चौकी रघुनाथपुर जिला सरगुजा (छ०ग०)
damaged the door with a stick and threatened to kill him in Ambikapur
यह कि प्रार्थी व उसके परिवार के सदस्य अपने घर में थे लगभग 08 बजे आज सुबह आरोपी क्र 1 पहले आया और बोला यह घर तुम्हारा नहीं है मेरा है कहकर जबरन घुसने लगा जिसे मना करने पर गंदी-गंदी माँ बहन का गाली देने लगा उसके बाद अपने घर जाकर उसकी पत्नी जयमति के साथ पुनः आए और आरोपी क्र 01 आरोपी क्र 02 को बोला मारो उसके बाद घर में जबरन घुसकर धक्का मुक्की आरोपी के साथ करने लगी और गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगी और उसका पति विडियो बना रहा था।
उसके बाद आरोपी क्र 01 पीछे तरफ के दरवाजे के पास जाकर टांगी व लात से दरवाजा को तोड़ने का प्रयास किया इस बीच दोनों आरोपी गंदी-गंदी गाली गलौज करते रहे इस बीच मेरे द्वारा पुलिस चौकी में सूचना देने पर यह सुनकर आरोपीगण अपने घर भाग गए।
यह कि आरोपीगण के उपरोक्त कृत्यों से प्रार्थी व उसके परिवार के सदस्य अत्यंत भयभीत है इनके द्वारा कभी भी अप्रिय स्थिति पुनः निर्मित कर सकते है।
अतः श्रीमान् जी से निवेदन है कि जाँच कर आरोपीगण के विरुद्ध कार्यवाही कराये जाने की कृपा हो।
यह भी पढ़ें:- अदाणी विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन, 40 सरकारी स्कूलों और अन्य परियोजना के 120 से अधिक शिक्षक सम्मानित