वन विभाग ने रास्ता बंद किया,पेंड्रा के जोड़ातालाब घोघा डबरा गांव के ग्रामीण बने ‘दशरथ मांझी’, खुद पहाड़ काट कर बनाया नया रास्ता : cutting the mountain themselves to create a new path in Pendra

Uday Diwakar
2 Min Read

cutting the mountain themselves to create a new path in Pendra : गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के जोड़ातालाब घोघा डबरा गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग द्वारा बंद किए गए पुराने रास्ते की जगह खुद अपनी मेहनत से नया रास्ता बना कर एक मिसाल कायम की है। वन विभाग ने गांव तक पहुंचने वाली पगडंडी को बंद कर दिया था और ऊपर एक खतरनाक कच्ची सड़क दी थी, जिससे एम्बुलेंस और स्कूल बस तक नहीं जा सकती थी।

image 243

cutting the mountain themselves to create a new path in Pendra

ग्रामीणों ने अपने आवागमन की असुविधा देखते हुए हिम्मत जुटाई और दशरथ मांझी की तरह पहाड़ को काटकर नया और सुरक्षित रास्ता बनाया। टीम की मेहनत से बनी इस नई सड़क से अब एम्बुलेंस, स्कूल बस और कृषि वाहन आसानी से गांव तक पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
Website Designer in AmbikapurWebsite Designer in Ambikapur

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने रास्ते की बंदी से उनकी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा था। वैकल्पिक सड़क खतरनाक थी, जिस पर चलना मुश्किल था। इस नए रास्ते के बनने से गांव के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी आसान हो गया है।

यह कहानी ग्रामीणों की मेहनत, एकजुटता और हिम्मत की गाथा है, जिसने वन विभाग की लापरवाही के बीच अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खुद पहल की है।

Read Also- रामगढ़ पर्वत में दरारों और भूस्खलन के खतरे पर चिंता, कांग्रेस जांच दल ने किया निरीक्षण

Share This Article
Leave a Comment